-
Advertisement
Scooty पर हुई दुल्हन की विदाई, दूल्हे को पीछे बैठाकर पहुंची ससुराल
Last Updated on March 9, 2021 by Deepak
हर कोई चाहता है कि उसकी शादी सबसे यादगार बने और अपनी हैसियत के हिसाब से सभी कोशिश भी करते हैं। इन दिनों लोगों को अलग ही शौक चढ़ा है और सभी अलग-अलग तरीके से शादी को खास बनाने में लगे रहते हैं। लोग नए से नए कारनामे करते हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल (Video viral) हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन (Bride) स्कूटी चलाकर अपने ससुराल पहुंचती है। बड़ी बात ये है कि दूल्हा उसके पीछे बैठा है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इस देश में बच्चे पैदा करने का नहीं दंपतियों को शौक, बच्चों से ज्यादा Pets की हो रही रजिस्ट्रेशन
Video देखने के लिए यहां क्लिक करें –
आमतौर पर किसी भी लड़की जब विदाई होती है तो वह कार या स्पेशल गाड़ी से जाती है, लेकिन कोलकाता (Kolkata) में एक शादी के दौरान काफी अलग नजारा देखने को मिला। यहां दुल्हन की विदाई स्कूटी से हुई है। दुल्हन ने खुद स्कूटी चलाई और दूल्हा उसके पीछे बैठ गया। इस जोड़े को देखने के बाद लोग जहां कुछ हैरान थे, वहीं कुछ लोगों को यह अंदाज काफी पसंद भी आया।
फेसबुक पर इस वीडियो को ‘Soutrik Basu’ नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ ये वीडियो मेरी प्यारी बहन के शादी की है’। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों ने वीडियो पर काफी अच्छे कमेंट भी किए हैं।