-
Advertisement
Himachal: प्रमोट होंगे 9वीं और 11वीं के छात्र- विभाग ने जारी किए निर्देश
शिमला। हिमाचल (Himachal) में 9वीं और 11वीं कक्षाओं के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। इन कक्षाओं के छात्रों को फेल नहीं किया जाएगा। वहीं, परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों को प्रमोट (Promote) नहीं किया जाएगा। उन्हें दो माह में परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इस बारे उच्च शिक्षा निदेशालय (Directorate of Higher Education) ने आदेश जारी कर दिए हैं। कोरोना के चलते यह फैसला लिया गया है। लगातार दूसरे साल छात्रों को फेल नहीं करने का फैसला लिया गया है। वहीं, पहली से 8वीं कक्षा के छात्रों को भी प्रमोट करने की योजना है।
यह भी पढ़ें: Himachal: अनुबंध और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने के आदेश जारी

बता दें कि आज उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत के शर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) से 10 जिला के उपनिदेशकों से बैठक हुई। किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों के शिक्षा उपनिदेशकों से बैठक हुई। सभी ने एकमत में कहा कि इस वर्ष भी छात्रों को प्रमोट करने की जरूरत है। उप निदेशकों ने कहा कि परीक्षा परिणाम के आधार पर रिजल्ट (Result) घोषित करने से कई छात्र अगली कक्षाओं में नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को इस मामले में विचार करना चाहिए। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर इस मामले में मंथन किया। साथ ही शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को भी इस बात से अवगत करवाया। लंबी चर्चा के बाद 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट करने पर सहमति बनी। गौरतलब है कि पांच से 10 अप्रैल से स्कूलों में दाखिलों की प्रक्रिया चलेगी। साथ ही 11 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने की योजना है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

