-
Advertisement
#IPL2021 आज दो युवा विकेटकीपर की होगी भिड़ंत, पंत-सैमसन में किसकी होगी जीत
Last Updated on April 15, 2021 by
मुंबई। आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आज सातवां मैच खेला जाएगा। यह मैच (IPL Match) इसलिए भी खास होगा क्योंकि दो युवा विकेटकीपर अपना दमखम दिखाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद हौसले बुलंद हैं तो संजू सैमसन भी शतक जड़कर जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2021 का सातवां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं तो राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) संभाल रहे हैं। खास बात यहा है कि दोनों ही युवा खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: #IPL2021 : 156.2 KMPH की गेंद फेंकने वाले दिल्ली कैपिटल्स के नोर्तजे कोरोना पॉजिटिव
संजू सैमसन (Sanju Samson) की राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम को सीजन के शुरुआत में ही जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के बाहर होने का झटका लग चुा था। राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी चोट की वजह से पूरे सीजन के लिए ही बाहर हो गए हैं। अब राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम बने स्टोक्स की जगह डेविड मिलर (David Miller) को मौका देती है या लियम लिविंगस्टोन को यह देखना होगा। इसके अलावा ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपना पहला मैच जीत चुकी है। पंत की टीम को भी एक बड़ा झटका लगा है। एनरिच नोर्त्जे कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) भी नोर्त्जे के साथ ही भारत आए थे, उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है।
राजस्थान की संभावित एकादश
मनन वोहरा, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान
दिल्ली की संभावित एकादश
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, आवेश खान, कागिसो रबाडा/टॉम करन, अमित मिश्रा