-
Advertisement
अमेरिका में बंदूकधारी ने चार सिखों सहित 8 लोगों को उतारा मौत के घाट,भारत ने दुख जताया
Last Updated on April 17, 2021 by
अमेरिका (US)के इंडियानापोलिस हवाई अड्डे के समीप फेडेक्स केंद्र (FedEx Center near Indianapolis Airport)के बाहर गोलीबारी (Shootout)में एक बंदूकधारी ने चार सिखों (Sikhs)सहित आठ लोगों (Killed Eight) की जान ले ली। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मारे गए चार सिख समुदाय के लोगों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना पर दुख जताया है।
यह भी पढ़ें :- 24 घंटे में कोरोना के दो लाख से भी ज्यादा मामले, PM Modi ने की कुंभ मेला समाप्त करने की अपील
देर रात हुई गोलीबारी के बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वह इमारत के भीतर काम कर रहा था, जब उसने एक के बाद एक कई गोलियां (Multiple Bullets Firing)चलने की आवाज सुनी। उसका कहना है कि गोलीबारी की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई पड़ी होंगी। इससे पहले पिछले माह आठ लोगों को अटलांटा के मसाज में गोली मारी गई थी, वहीं दस लोगों को कोलोराडो में हुई गोलीबारी में मौत के घाट उतार दिया गया था। अकेले इंडियानापोलिस में इस साल में गोलीबारी की ये तीसरी घटना है। ताजा गोलीबारी के बाद पुलिस अभी तक हमलावर की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद इतना ही पता चलता है कि हमलावर ने आत्महत्या की है। उधर, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (Indian Foreign Minister S Jaishankar) ने गोलीबारी की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शिकागो (Chicago)स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास सभी के साथ संपर्क में है। पीड़ित परिवारों को संभव मदद दी जा रही है।