-
Advertisement
Himachal:किन्नौर में पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आया मजदूर, मौके पर गई जान
Last Updated on April 21, 2021 by Vishal Rana
किन्नौर। हिमाचल में बीते रोज से हो रही बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) ने किसानों-बागवानों की मुशिकलें बढ़ा दी हैं। वहीं बारिश से भूस्खलन (Landslide) भी होने लगे हैं। ताजा मामले किन्नौर और चंबा जिला में सामने आए हैं। जिला किन्नौर में पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि मजूदर का खून पूरी सड़क पर बिखर गया। मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर (Kinnaur)के एनएच-5 पर रल्ली के पास अचानक से पहाड़ी (Hill) से पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में एक मजदूर आ गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक मजदूर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक के पहचान के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में हादसाः भूस्खलन की चपेट में आई कार, तीन युवकों की गई जान
दूसरी तरफ पठानकोट -भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बग्गा नामक स्थान पर बुधवार सुबह एक मशीन के पलट जाने से सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। मार्ग को बहान करने के प्रयास जारी है। इसी तरह से जिला चंबा के जोत में पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर एनएच पर आकर गिरे। इन पत्थरों की चपेट में एक कार भी आ गई है। जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। कार सवारों को इस हादसे में किसी तरह की चोट आई है या वह सुरक्षित हैं अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बीते रोज से हो रही बारिश के कारण प्रदेश भर से भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group