-
Advertisement
Kangra: निजी लैब में नेगेटिव आए व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, निकला पॉजिटिव
Last Updated on May 11, 2021 by Sintu Kumar
कांगड़ा। निजी लैब (Private Lab) में कोरोना (Corona) जांच के दौरान नेगेटिव (Negative) पाए व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर जब व्यक्ति को सिविल अस्पताल कांगड़ा (Civil Hospital Kangra) लाया गया तो उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने व्यक्ति का इलाज किया। ऑक्सीजन (Oxygen) आदि लगाकर व्यक्ति को गगल में कोविड मरीजों के लिए डेडिकेटिड निजी अस्पताल में भेज दिया है। जहां पर व्यक्ति का उपचार चल रहा है। व्यक्ति कांगड़ा के निकटवर्ती क्षेत्र का बताया जा रहा है। बता दें कि रविवार को भी एक ऐसा मामला आया था। सिविल अस्पताल कांगड़ा में पॉजिटिव आए व्यक्ति ने जब मेडिकल कॉलेज टांडा में सैंपल चेक करवाया तो वह नेगेटिव आया। इसके बाद व्यक्ति ने अस्पताल में आकर फ्लू ओपीडी (Flu OPD) में तैनात डॉक्टरों व स्टाफ नर्सों औऱ सैंपल कलेक्शन टीक के साथ दुर्व्यवहार किया। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा अस्पताल में Corona Positive आए व्यक्ति का हंगामा, पुलिस से शिकायत
बता दें कि सिविल अस्पताल के डॉक्टर (Doctor) और अन्य स्टाफ कोविड महामारी में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में डटा है। आज सिविल अस्पताल में लिए सैंपल में से 68 लोग पॉजिटिव आए हैं। चार मई से आज तक ही 500 से अधिक केस पॉजिटिव आए चुके हैं। वहीं, 80 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है। अस्पताल के स्टाफ ने 216 दिन सेवाएं देते हुए करीब 10 हजार 166 सैंपल की अब तक जांच की है। अब तक 9 हजार से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगा चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group