-
Advertisement
मुस्लिम बाहुल्य देश की करेंसी पर गणेश की फोटो-वजह पर नहीं होता है यकीन
Last Updated on June 10, 2021 by
भारत में गणेश जी (Ganesh Ji) का स्थान सबसे पहले आता है, कहीं भी घर या ऑफिस पहले गणेश जी की स्थापना होती है। लेकिन हमारे देश के नोट पर गणेश जी की फोटो नहीं होती है। लेकिन दुनिया का एक ऐसा देश जो कहने को मुस्लिम बाहुल्य है पर वहां की करेंसी पर गणेश जी की फोटो लगाई गई थी। ये देश कोई और नहीं बल्कि इंडोनेशिया है। वहां की करेंसी पर गणेश जी विराजमान रहे हैं। कहते हैं कि जो नोट गणेश जी की फोटो वाला है वह वर्ष 1998 में इंट्रोड्यूस हुआ था। यूं आपको बता दें कि (Currency of Indonesia is Rupiah) इंडोनेशिया की करेंसी रुपियाह है।
यह भी पढ़ें:ये है वो शहर यहां के लोग कार से नहीं प्लेन से जाते हैं दफ्तर
वर्ष1998 में गणेश जी की फोटो वाले नोट को मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस नोट पैट गणेश जी के साथ इंडोनेशिया के स्वतंत्रता सेनानी और 1945 में इंडोनेशिया के शिक्षा मंत्री रहे की हजार देवेंत्रा की फोटो है। ये सब पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि एक मुस्लिम देश में कोई गणेश जी को इतना बड़ा स्थान कैसे दे सकता है। यही किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं। कुछ वर्ष पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था (Indonesia Economy) बुरी तरह कमजोर हो गई थी ऐसे में राष्ट्रीय चिंतकों ने बहुत सोच-विचार किया। जब उन्होंने सारे हथकंडे अपनाकर देख लिए तब भी उनकी मुसीबतें कम नहीं हुई।
यह भी पढ़ें:यहां काट दी जाती हैं महिलाओं की अंगुलियां-परंपरा या कुछ ओर जाने…
काफी विचार-विमर्श करने के बाद राष्ट्रीय चिंतकों ने 20 हजार का एक नया नोट जारी किया नोट पर उन्होंने गणेश जी की फोटो छपवाने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि ऐसा करने के बाद उनकी अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हो गई थी। लेकिन वर्ष 2008 में भगवान गणेश की फोटो वाले 20 हजार के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया गया था। याद रहे कि इंडोनेशिया की लगभग 87 फीसदी आबादी इस्लाम (Islam)धर्म को मानती है और बचे लोग हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखते हैं।