-
Advertisement
24 घंटे वाला शहर बनेगा ये, ऑफिस-दुकानें 24 घंटे रहेंगी खुली,देर रात तक पार्टी
Last Updated on June 10, 2021 by
कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही अब न्यूयॉर्क व शंघाई जैसे शहर बनाने की सोच दिल्ली के लिए पैदा की गई है। यानी राष्ट्रीय राजधानी को नाइट लाइफ (Night Life)वाला वो शहर बनाया जाएगा जो 24 घंटे खुला रहेगा। यहां ऑफिस-दुकानें राउंड द क्लॉक खुली रहेंगी तो देर रात तक पार्टी का दौर (Party Till Late Night) चलता रहेगा। दुनिया के बड़े शहरों न्यूयॉर्क व शंघाई (New York and Shanghai) की तरह लोग परिवार संग कभी भी आउटिंग कर सकेंगे। ये सब बाते दिल्ली मास्टर प्लान 2041 (Delhi Master Plan 2041) में दर्ज हैं। इसी से जुड़ी योजना पेश की गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना नेगेटिव होने के तीन माह तक टर्म इंश्योरेंस नहीं ! संपूर्ण मेडिकल टेस्ट पर जोर
इसी योजना में कहा गया है कि दिल्ली की आर्थिक गतिविधियां (Economic Activities of Delhi)दिन-रात चलेंगी। इस मास्टर प्लान में बड़े पैमाने पर ट्रांसपोर्ट इन्फास्ट्रक्चर विकसित करने, अफोर्डेबल हाउसिंग और एक स्वस्थ वातावरण बनाने की भी बात कही गई है। दिल्ली मास्टर प्लान 2041 को दिल्ली विकास प्राधिकरण ने तैयार किया है, जिसमें इन सारी चीजों को शामिल किया गया है। इसे अब जनता के सामने उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए रखा गया है, इस प्लान में अगले 20 वर्षों में दिल्ली की तस्वीर बदलने का खाका पेश किया गया है। प्लान में कहा गया है कि दिल्ली में अब अनऑथराइज्ड कॉलोनियों (Unauthorized Colonies) को नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि प्लान 2041 के नोटिफिकेशन के बाद दो वर्ष के अंदर शहरी ग्रामीण इलाकों का विकास किया जाएगा। इसी में कहा गया है कि एक अच्छी नाइटलाइफ को बढ़ावा देकर कार्यक्षेत्रों के उपयोग और शहर में सुरक्षा को बढ़ाकर आर्थिक सुधार किया जाएगा। इसमें यमुना (Yamuna) के कायाकल्प का भी प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें ग्रीनवे बनाना भी शामिल है।