-
Advertisement
एक ऐसा पत्थर, जिसे तोड़ने पर निकलता है मांस-कच्चा खा जाते हैं लोग
Last Updated on June 14, 2021 by saroj patrwal
पत्थर से अगर खून और मांस निकलता हो तो उसे क्या कहेंगे,ये हम आप से पूछ रहे हैं। आप इस सवाल पर अचंभित हो रहे होंगे, लेकिन ऐसा होता है। एक ऐसा भी पत्थर है,जिसे तोड़ने पर उसके अंदर से खून (Blood) भी निकलता है और मांस भी। हैरानी की बात नहीं ये सच्चाई है कि इसका मांस (Meat) बहुत महंगा होता है। अधिकतर लोग इस मांस को कच्चा ही खा जाते हैं। अब हम आपको इस पत्थर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के तीन दिन तक यहां टॉयलेट जाने को है मनाही-ये रही वजह
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये पत्थर (Stone) है कहां, तो हम बता दें ये पत्थर आपको समुद्र की गहराई में मिलेगा। ये पत्थर चिली और पेरू (Chile and Peru) के समुद्री तटों में काफी बड़ी संख्या में मिलते हैं। इन्हें जैसे तोड़ेंते हैं,इसके अंदर से खून बाहर आने लगता है। पत्थर में ना केवल खून ही मौजूद होता है बल्कि मांस भी होता है। ये पत्थर ऊपर से सख्त नजर आता है और अंदर से नरम होता है। कहा जाता है कि इस पत्थर के मांस का लोग कच्चा सेवन करना ही पसंद करते है। जिस पत्थर की हम बात कर रहे हैं, असल में वह एक प्रकार का समुद्री जीव है। जो सांस भी लेता है एवं भोजन का भी सेवन करता है। इसलिए ही इसे तोड़ने पर खून भी निकलता है तो मांस भी।