-
Advertisement
जेल नहीं अय्याशी का अड्डा है ये-कैदी करते हैं यहां फुल मस्ती
Last Updated on June 17, 2021 by Sintu Kumar
जेल (Jail) का नाम सामने आते ही हर कोई यही सोचता है कि काल-कोठरी होगी। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वह इससे उलट है। ये जेल नहीं अय्याशी का अड्डा है, कैदी यहां फुल मस्ती करते हैं। सजा जैसी बात तो यहां दूर-दूर तक नजर नहीं आती। ये जेल अमेरिका के निकारागुआ (Nicaragua USA) में स्थित है। इसे ला मोडेला जेल (La Modela Prison) कहा जाता है। यहां के कैदियों को हर एक सुविधा दी जाती है। इस जेल को पूरी दुनिया में अय्याशी का अड्डा माना जाता है।
यह भी पढ़ें: दुनिया की ये हैं वो खतरनाक जेल जहां कैदी को मारकर खा जाते हैं साथी
यूं तो ये जेल दुनिया की सबसे सुरक्षित जेल मानी जाती है,लेकिन इसके बारे में कुछ खुलासे हुए है जिसमें हैरान कर देने वाली बातें सामने आई है। इसी से पता चलता है कि कैदी किस तरह से यहां मस्ती करते हैं। यहां बंद कैदियों को वह सुविधाएं (Facilities) दी जाती है जो पैसा खर्च करने के बाद भी लोगों को नहीं मिलती है। यहा इनके मनोरंजन (Entertainment) के लिए बाकायदा खेल का आयोजन किया जाता है। कैदियों को महंगा नशा कराया जाता है। जेल में कई कैदी तो ऐसे है जिनके सोशल मीडिया पर अकाउंट भी है। कहा जाता है कि जेल प्रशासन (Jail Administration) की मिलीभगत के चलते यहां पर सब सुविधाएं मुहैया करा दी जाती हैं।