-
Advertisement
आधी रात को रेस्कयू किए मनाली -काजा मार्ग पर फंसे पर्य़टक, मनाली-लेह मार्ग आज बंद
Last Updated on June 17, 2021 by saroj patrwal
कुल्लू। हिमाचल में मानसून की जोरदार बारिश के बीच मनाली-काजा मार्ग ( Manali-Kaza Road) पर फंसे 35 पर्य़टकों ( 35 tourists)को पुलिस व प्रशासन की टीम ने आधी रात को रेस्कयू ( rescue)कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। खराब मौसम के चलते मनाली -काजा मार्ग पर ग्राम्फू से नौ किमी दूर छतडू के पास भूस्खलन हो गया था जिसके कारण आवाजाही बंद हो गई थी। लाहुल स्पीति पुलिस टीम को जब इन पर्य़टकों के फंसे होने की सूचना मिली तो रेस्क्यू टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्कयू अभियान शुरू किया। वहीं पर बीआरओ की टीम के साथ मिल कर यहां पर फंसे 35 लोगों को आधी रात साढ़े 12 बजे रेस्क्यू किया गया। इनमें से अधिकांश पर्यटकों को रात को ही मनाली( भेज दिया, जबकि कुछ एक सिस्सू के होटलों में ठहरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से पर्यटकों को लेकर कुल्लू पहुंच गई चार वोल्वो बसें, लगाया जुर्माना
उधर मनाली-लेह रोड ( Manali-Leh Road)बारालाचा के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। बीआरओ ( BRO) मार्ग को साफ करने पर काम कर रहा है और सामान्य यातायात फिर से शुरू किया जाएगा। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया मनाली काजा मार्ग पर छतडू के बाद अब मनाली लेह के बारालाचा में भी भूस्खलन हुआ है, जिससे दोनों सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। बीआरओ दोनों सड़कों की बहाली में जुटा हुआ है।ए सपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने पर्यटकों व वाहन चालकों से सतर्क रहने व हालात देखकर ही सफर करने की सलाह दी है।