-
Advertisement
लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने फाड़े पर्चे, अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना
Last Updated on July 28, 2021 by Sintu Kumar
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लगातार हंगामा हो रहा है। लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस सांसदों (Congress MP) ने जमकर हंगामा किया और पर्चे फाड़कर लहराए। लोकसभा (Lok Sabha) अध्यक्ष की कुर्सी और ट्रेजरी बेंच पर भी विपक्ष ने फटे पर्चे फेंके और प्ले कार्ड लहराए। विपक्ष ने पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा से सरकार पर भागने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, सत्तापक्ष ने सदन की मर्यादा तार-तार करने का आरोप विपक्ष पर लगाया। इस बीच लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में हुए हंगामे पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों पर सदन की मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा, विपक्ष (Opposition) की ओर से कभी स्पीकर पर, कभी मंत्रियों पर कागज फेंकना, अब तो प्रेस गैलरी तक कागज फेंके जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है?
यह भी पढ़ें:इस शहर में अब नहीं दिखेगा कोई भिखारी, होने जा रहा है कुछ ऐसा
आख़िर चर्चा सदन में नहीं तो फिर कहाँ करना चाहता है विपक्ष?
क्या विपक्ष मुद्दाविहीन है?
क्या विपक्ष भारत की छवि बिगाड़ना चाहता है?
लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा है, मगर आज Congress और TMC के सांसदों ने सदन में सारी मर्यादों को तार-तार करने का काम किया है। pic.twitter.com/hGFXCbco27
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 28, 2021
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी मंत्री को सदन में स्टेटमेंट नहीं देने दिया जाता। कभी मंत्री के हाथ से कागज फाड़कर फेंक दिए जाते हैं। विपक्ष हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा, विपक्ष सदन की इज्जत को तार-तार क्यों कर रहा है? क्या विपक्ष इस लोकतंत्र को नीचे गिराने का कार्य कर रहा है? क्या विपक्ष के पास चर्चा के लिए विषय नहीं है? अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी से सवाल करते हुए कहा, क्या पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर अब तक विपक्ष की ऐसी भूमिकाएं थीं। सदन को आप चर्चा के लिए इस्तेमाल करेंगे या इसकी इज्जत तार-तार करेंगे?
-आईएएनएस