-
Advertisement
TMC में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, कभी PM मोदी के बताए जाते थे करीबी
Last Updated on September 18, 2021 by Vishal Rana
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (KolKata) से बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मालूम हो कि बाबुल सुप्रियो केंद्रीय मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें कभी पीएम मोदी का बेहद करीबी बताया जाता था।
তৃণমূল সর্বভারতীয় সাধারণ সম্পাদক @abhishekaitc ও সাংসদ @derekobrienmp এর উপস্থিতিতে প্রাক্তন কেন্দ্রীয় মন্ত্রী এবং বর্তমান সাংসদ @SuPriyoBabul তৃণমূল কংগ্রেসে যোগদান করেন।
অভিনন্দন💐💐 pic.twitter.com/0UGPCP7cFW— Trinamool Supporters (@TMC_Supporters) September 18, 2021
अभिषेक बनर्जी ने दिलाई सदस्यता
बाबुल सुप्रियो ने जुलाई में बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वे बीजेपी छोड़ने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बाबुल सुप्रियो को टीएमसी (TMC) की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ऑब्रायन भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: पंजाब में मची उथल पुथल के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार के साथ पहुंची शिमला
बीजेपी के चार विधायक थाम चुके टीएमसी का दामन
बाबुल सुप्रियो को हाल ही में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल के दौरान सुप्रियो को पद से हटा दिया गया था। सुप्रियो बंगाल की आसनसोल सीट से सांसद हैं। सुप्रियो ने ऐसे वक्त तृणमूल का दामन थामा है, जब कोलकाता की भबानीपुर सीट से विधानसभा उपचुनाव हो रहा है, जहां से स्वयं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। हाल ही में बीजेपी के चार विधायक पहले ही तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।