-
Advertisement
हिमाचल: 2 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पुलिस के चक्कर काट रहा पति
Last Updated on November 23, 2021 by admin
गोहर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गोहर में एक 32 वर्षीय महिला अपने 2 बच्चों को छोड़ कर प्रेमी संग फरार हो गई है। वहीं, महिला के पति ने इस संबंध में पुलिस थाना गोहर में पिछले 12 दिनों से गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है, लेकिन अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें-हिमाचलः विवाहिता की मौत पर बवाल, ससुराल वालों की जमकर की पिटाई
जानकारी के अनुसार, गोहर तहसील के गांव कांडी टिल्ली से टिकमु देवी (32) 11 नवंबर को अपने घर से डिपो पर राशन लेने गई थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद महिला के पति पुरखू राम ने इस संबंध में 12 नवंबर को पुलिस थाना गोहर में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 दिनों से वह लगातार उसको ढूंढने के लिए जगह-जगह पर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला पाया है। पुरखू राम ने बताया कि उनके दो बच्चे भी हैं, जो अपनी मां के बिना घर पर परेशान हो रहे हैं। पुरखू राम ने विनोद कुमार गांव बोदा बुल्हा तहसील पालमपुर कांगड़ा निवासी पर शक जताया है। उसने बताया कि पिछले कई दिनों से टिकमु देवी मोबाइल फोन के माध्यम से विनोद कुमार के संपर्क में थी। पुरखू राम ने कहा कि विनोद कुमार उनकी पत्नी को भगाकर ले गया है। महिला के पति ने बताया कि महिला अपने साथ घर से 20000 की नकदी भी ले गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनकी पत्नी की तलाश की जाए। उनका कहना है कि इस दौरान अगर महिला के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी घटना हो तो उसके लिए उनके परिवार को जिम्मेदार ना ठहराया जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group