-
Advertisement
Russia Ukraine Crisis: आम यूक्रेनी नागरिकों को निशाना बना रही रूसी सेना, देखें वीडियो
अभी तक रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष की कई सारी वीडियो वायरल हुई हैं, जिसे देखकर हमारी आंखें नम हो जाती हैं। अब हाल ही में एक और दुखद वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक यूक्रेनी नागरिक पर रूसी मोर्टार (Mortar) से हमला होता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें- इस गांव में कई सदियों से लागू है ‘शराबबंदी’, जानिए क्या है मान्यता
जानकारी के अनुसार, ये यूक्रेनी नागरिक यूक्रेनी राजधानी कीव (Kyv) के नजदीक इरपिन से शहर से निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच उस पर रूसी मोर्टार से हमला हुआ। बता दें कि हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि वह सिर्फ यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें नष्ट कर रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक रूसी मोर्टार यूक्रेनी नागरिक से टकराता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रूसी मोर्टार यूक्रेनी नागरिक से उस वक्त टकराता है जब वह किनारे लगी फेंसिंग को पार करने की कोशिश कर रहा होता है।
Russian mortar shell hits civilians who are trying to evacuate from Irpin near Kyiv, killing a mother and her 2 children – NYT pic.twitter.com/wdKpSrHkOe
— BNO News (@BNONews) March 6, 2022
ट्विटर पर ये वीडियो @BNONews नाम के अकाउंट से ट्वीट की गई है। ट्वीट की कैप्शन में लिखा गया है कि रूसी मोर्टार के हमले से एक महिला और दो बच्चों की जान चली गई।