-
Advertisement
जेठलाल को देखकर बबीता ने किया ये काम, वीडियो हुई वायरल
पिछले एक दशक से तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो टीवी पर राज कर रहा है। हाल ही में इस शो को फेम जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता) की एक वीडियो वायरल हुई है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने करवाया फोटोशूट, शेयर की ग्लैमरस लुक की तस्वीरें
दरअसल, ये वायरल वीडियो रविवार को हुए 21वां आईटीए अवॉर्ड (ITA Award) फंक्शन की है, जिसमें दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता भी शामिल हुए थे। इस दौरान मुनमुन दत्ता व्हाइट कलर के गाउन पहना हुआ है। जबकि, दिलीप जोशी रेड ब्लेजर और पैंट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलीप को देखकर मुनमुन उनकी तरफ भागी चली आती हैं और फिर पास आकर उनसे हाथ मिलाती हैं। इसके बाद दोनों कैमरे के सामने पोज देकर फोटोज क्लिक करवाते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @instantbollywood के नाम से शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा है जेठालाल विद बबीता जी ऑन रेड कार्पेट। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में दिलीप जोशी की जमकर टांग खींच रहे हैं। एक यूजर ने लिखा जेठा जी यहां पर भी फ्लर्ट। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा टप्पू के पापा ये क्या? वही, एक अन्य यूजर ने लिखा जेठा जी तो शरमा रहे हैं।

