-
Advertisement
आंखें खुद खोलती हैं अंदर के सारे राज, ऐसे जानिए अपने सामने वाला का असली चरित्र
Last Updated on March 30, 2022 by sintu kumar
सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के मुताबिक आंखें दिल के सारे राज खोलती है। किसी इंसान की आंखों (Eyes) को देखकर उसके व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। आंखों के आकार के साथ रंगों से भी व्यक्ति के चरित्र का पता लगाया जा सकता है। कहते भी हैं कि आंखें दिल की जुबान होती हैं। ऐसे में सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि आंखें कौन.कौन से राज को दर्शाती हैं।
यह भी पढ़ें:डॉक्टर ने 16 घंटे में 107 आंखों की सर्जरी करके बनाया एक नया रिकॉर्ड
काली आंख
काली आंख (Black Eye) वाले लोगों का आत्मविश्वास बहुत मजबूत होता है। ऐसे लोग किसी को धोखा नहीं देते हैं। इसके साथ ही ऐसी आंख वाले लोगों का व्यक्तित्व कुछ अलग होता है। इसके अलावा ये जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। ये अपनी मेहनत से ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं।
भूरी आंख
भूरी आंखों (Brown Eyes) वाले इंसान अपनी मर्जी से जीना पसंद करते हैं। ये अपनी लाइफ में दूसरे की दखलअंदाजी पसंद नहीं करते हैं। हालांकि ये बहुत उदार माने जाते हैं। ऐसी आंखों वाले लोग बहुत जल्द किसी से घुल-मिल जाते हैं। ये हर पल कुछ नया करने का जज्बा रखते हैं। ऐसे लोग बेहद आकर्षक होते हैं। प्यार के मामले में इन पर विश्वास नहीं किया जा सकता। इसके अलावा ये लोग हर हाल में खुश रहना पसंद करते हैं।
हरी आंख
जिन लोगों की आंखें हरापन लिए होती हैं, वे बहुत गंभीर किस्म के होते हैं। ऐसे लोग हमेशा फिट और तरोताजा रहते हैं। ये लोग बहुत जल्द किसी को अपने मन की बात नहीं बताते हैं। इसके अलावा इनमें बुद्धिमानी से निर्णय लेने की क्षमता होती है।
नीली आंख
ऐसी आंखों वाले लोग जीवन में बहुत स्थिर होते हैं। ये लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इन्हें शांत जीवन जीना पसंद होता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…