-
Advertisement
हिमाचल: अपहरण मामले में बड़ा खुलासा लड़की ने किया प्रेम विवाह, पिता की बिगड़ी तबीयत
पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में बेटी के अपहरण (Kidnapped) की शिकायत दर्ज करवाने वाले पिता सदमें में है। इसका कारण बेटी का अपहरण नहीं बल्कि उसका एक फोन कॉल है। जी हां लापता बेटी तो नही लौटी है पर उसका एक फोन जरूर आया है। जिसमें उसने पुलिस को अपने बालिग होने के साक्ष्य दिए हैं और साथ ही शादी (Marriage) किए जाने की जानकारी भी दी है। बेटी के इस तरह से प्रेम विवाह (Love Marriage) किए जाने की जानकारी मिलते ही उसका पिता सदमे में है। उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: अंकित की हत्या में परिवार के चार सदस्यों का हाथ, टुकड़ों में फेंका था शव
बता दें कि पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के तारूवाला निवासी एक युवती निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। कुछ दिन पहले वह घर से अस्पताल के लिए निकली थीए लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। जिसके चलते परिजनों ने पुलिस में बेटी के गायब (Missing) होने की शिकायत दर्ज करवाई। इसी बीच परिजनों को एक फोन आया था, जिसके चलते उन्हें बेटी के अपहरण का अंदेशा हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस युवती की तलाश करने में जुटी तो उन्हें खुद लड़की ने फोन पर अपने बालिग होने और शादी की जानकारी दी। पुलिस ने जब यह जानकारी युवती के मां-बाप को दी और उन्हें लड़की द्वारा लव मैरिज किए जाने की बात बताई।
यह भी पढ़ें:फेल करने की धमकी देकर प्रोफेसर करता रहा दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो
उन्होंने बताया कि लड़की बालिग होने के चलते पुलिस-प्रशासन लड़की पर किसी तरह का कोई दबाव परिवार से मिलने का नहीं डाल सकता है। जिसके बाद युवती के पिता को सदमा लगा और पुलिस स्टेशन के बाहर ही उनकी हालत बिगड़ गई। थाने के बाहर से बेहोशी की हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। युवती के चाचा ने बताया कि उनके भाई की तबीयत काफी खराब है। सदमे के कारण वह बेहोशी की हालत में हैं। इस बारे में थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि लड़की ने शादी के दस्तावेज दिखाए हैं और वह बालिग है। इसलिए पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की मदद पिता की नहीं कर सकती। लड़की के पिता की तबीयत अचानक खराब हुई हैए उनका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

