-
Advertisement
दुनिया की सबसे अनोखी गुफा, यहां सोने के लिए आते हैं लोग
Last Updated on June 23, 2023 by sintu kumar
दुनिया के हर देश में कोई ना कोई रहस्यमयी जगह या चीज जरूर है। वहीं, कुछ जगहों पर रहस्य से भरी कई गुफा (Cave) भी हैं। आज हम आपको एक ऐसी गुफा के बारे में बताएंगे जहां लोग सिर्फ सोने आते हैं। कहा जाता है कि इस गुफा में सोने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।
यह भी पढ़ेंः चंदा को क्यों कहा जाता है चंदा मामा, बेहद रोचक है इसके पीछे की वजह
ये गुफा ऑस्ट्रिया के गास्तिन में स्थित है। कहा जाता है इस गुफा में सबसे पहले लोग सोने की खान की खोज में आए थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि इस गुफा में पाई जाने वाली गैस से बड़े से बड़ा रोग भी ठीक हो सकता है। कहा जाता है कि इस गुफा में रेडॉन गैस पाई जाती है। माना जाता है कि रेडॉन गैस के संपर्क से कई गंभीर बीमारियां खत्म हो जाती हैं।
बता दें कि रेडॉन गैस एक रेडियोएक्टिव गैस होती है, जो गुफा के गर्म वातावरण में कई बीमारियों पर गहरा असर डालती है। बताया जाता है कि पिछले कई साल से लोग इस गुफा में इलाज करवाने के लिए आते हैं। लोगों का कहना है कि ये गुफा गैस अर्थराइटिस, गठिया, त्वचा संबंधी रोगों जैसी बीमारियों का इलाज करने में कारगर है। इस गुफा में ऑस्ट्रिया के अलावा यूरोप और अन्य देशों के लोग भी अपना इलाज करवाने पहुंचते हैं।