-
Advertisement
प्रतिभा सिंह बोली: मेरे बच्चों की तरह है राहुल और प्रियंका गांधी, अपने बयान पर दी सफाई
शिमला। हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के एक बयान पर उपजे विवाद को कांग्रेस अध्यक्ष ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से समझा गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मेरे बच्चों के समान हैं। मैं जिस तरह से अपने बच्चों को सलाह देती हूं, उसी लहजे में मैंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अपना बच्चा समझ कर बात कही थी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने साक्षात्कार (Interview) में जो बात कही, उसे गलत तरीके से समझा गया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि गांधी परिवार उनके अपने परिवार की तरह है और वह गांधी परिवार को खुद से अलग नहीं मानती।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोली: स्व. वीरभद्र ने केंद्र से उठाई थी हाटी समुदाय की मांग, आज हुई फलीभूत
हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर बात वफादारी की हो, तो पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Late Virbhadra Singh) 60 साल तक पार्टी के साथ जुड़े रहे। उन्हीं के नक्शे कदम पर वह आगे बढ़ रही हैं और आगे वफादारी निभा रही हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने जो बयान दिया, उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) अध्यक्ष ने कहा कि वे प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को अपने बच्चों की तरह मानती हैं। उम्र में बड़े होने के नाते वे जिस तरह अपने बच्चों को कोई सलाह देती हैं, ठीक उसी तरह उन्होंने राहुल और प्रियंका के लिए भी यह बात कही। प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया है कि उनके इस बयान को गलत तरीके से नहीं समझा जाना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group