-
Advertisement
बच्चे को कंधे से बांधकर ई-रिक्शा चलाती है ये महिला, लोगों को मोटिवेट कर रही कहानी
Last Updated on November 16, 2022 by sintu kumar
एक मां के लिए अकेले अपने बच्चे को पालना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। हालांकि, फिर भी मां अपने बच्चे के लिए हर चुनौती का डट कर सामना करती है। ऐसा ही कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में रहने वाली इस महिला ने अपनी हर चुनौती को बखूबी संभाला है। जिस किसी को भी इस महिला की कहानी पता चल रही है, वो हर कोई महिला की तारीफ कर रहा है।
यह भी पढ़ें:महिला ने जीवनसाथी खोजने के लिए अखबार में दिया विज्ञापन, लिखवाया कुछ ऐसा
बता दें कि इस महिला का नाम चंचल शर्मा (Chanchal Sharma) है। चंचल शर्मा (27) पुरुषों द्वारा ड्राइव किए जाने वाले ई-रिक्शे को चलाने का काम करती हैं। चंचल रोजी-रोटी कमाने के लिए अपने कंधे से बच्चे को बांधकर ई-रिक्शा चलाती है। बताया जाता है कि चंचल सुबह 6.30 बजे रिक्शा चलाना शुरू करती है। इसके बाद दोपहर में अपने बच्चे के नहलाकर फिर से ई-रिक्शा चलाने में जुट जाती हैं।
चंचल नोएडा सेक्टर 62 से लेकर नोएडा सेक्टर 59 के बीच ई-रिक्शा चलाती हैं। चंचल बताती हैं कि बच्चे के जन्म के महज ढाई महीने बाद चंचल ने नौकरी तलाश करना शुरू कर दिया था, लेकिन अपने बेटे को कहीं छोड़ने की व्यवस्था ना होने के कारण चंचल को ई-रिक्शा खरीदना पड़ा। अब चंचल रिक्शा चलाते वक्त अपने बेटे को अपने साथ ही रखती है।
चंचल ने बताया कि वे अपने पति से अलग हो चुकी हैं। अब वे अपनी मां के साथ एक कमरे में रहती हैं। उनकी मां ठेले पर प्याज बेचती हैं। चंचल दिन में 700 रुपए कमा लेती हैं, जिसमें से 300 रुपए प्राइवेट एजेंसी को जाते हैं, जिससे चंचल ने कर्ज लिया था।