-
Advertisement

पेयजल गुणवत्ता में हिमाचल देश भर में प्रथम, कल गांधी जयंती पर मिलेगा पुरस्कार
शिमला। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हिमाचल प्रदेश के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। हिमाचल प्रदेश अब पेयजल गुणवत्ता (Drinking Water Quality) में भी देश भर में प्रथम नंबर (Himachal got First Position) पर आया है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को बताया कि रविवार को गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के उपलक्ष्य पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat) नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हिमाचल प्रदेश को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जल जीवन मिशन में हिमाचल प्रदेश ने लगातार उत्कृष्ट कार्य किया है। इस वर्ष भी नल कार्यशीलता के वृहद सर्वेक्षण के दौरान हिमाचल प्रदेश को पुनः पेयजल सेवा वितरण गुणवत्ता में देश भर में प्रथम आंका गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी प्रकार के वृहद सर्वेक्षण में जल गुणवत्ता और नल कार्यशीलता में प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया था।
यह भी पढ़ें:MBBS प्रशिक्षुओं का बढ़ाया मासिक स्टाइपेंड, मिलेगा 20 हजार वेतन; सीएम ने किया ऐलान
स्वच्छता में हिमाचल का चौथा स्थान
इसी तरह से केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण (Swachh Survekshan-2022) पुरस्कार 2022 के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इसमें हिमाचल प्रदेश स्वच्छता में देश भर में 100 से कम शहरी निकायों वाले छोटे राज्य में 2,200 अंकों के साथ चौथे स्थान रहा। त्रिपुरा (2,750) पहले, झारखंड (2,450) दूसरे और उत्तराखंड (2,245) तीसरे स्थान पर रहा। हिमाचल के अंक 2,200 रहे। शिकायत निवारण में शिमला शहर को 400 अंक मिले, जो कि राष्ट्रीय स्तर पर कुल 335 अंक से अधिक हैं। वर्ष 2021 में 1 से 10 लाख की जनसंख्या वाले वाले शहरों में शिमला 102वें स्थान पर था, जबकि वर्ष 2022 में यह 56वें स्थान पर रहा है। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2022 के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। ये रैंकिंग शहरों की स्वच्छता, शहरों में डंपर फ्री, घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था, लोगों की शिकायतों के निवारण आदि के आधार पर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group