-
Advertisement
पाप का घड़ा फट गया है अब तो ड्रामेबाजी बंद करें
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर अपने आप को दिग्गज नेता मानते हैं। लेकिन अब कौल सिंह ठाकुर के पाप का घड़ा फट गया है। यह जुबानी हमला बुधवार को द्रंग विधायक जवाहर ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर किया। प्रेस वार्ता के दौरान द्रंग विधायक ने कौल सिंह पर घेरते हुए कहा कि 4 सालों में जो उनकी सरकार ने द्रंग में विकास कार्य करवाए हैं, कौल सिंह 40 वर्षों में भी नहीं करवा पाते। आज कौल सिंह ठाकुर सीएम जयराम ठाकुर पर टिप्पणी कर खुद को दिग्गज नेता साबित करने में लगे है। उन्होंने कहा कि सच झूठ की राजनीति का अब अंत हो गया है और अब कौल सिंह ठाकुर को झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कौल सिंह ठाकुर को ड्रामेबाजी बंद देनी चाहिए।