-
Advertisement
हिमाचल में यूं हुई पत्थरों की बरसात खून निकलने तक चले जमकर पत्थर
Last Updated on October 25, 2022 by Neha Raina
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर धामी के हलोग में पत्थरों का एक अनोखा मेला लगता है। सदियों से मनाए जा रहे इस मेले को पत्थर का मेला या खेल कहा जाता है। दीपावली से दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस मेले में दो समुदायों के बीच पत्थरों की जमकर बरसात होती है। जिसका नमूना आज भी धामी में देखने को मिला। जहां दोनों तरफ से पत्थरों की जमकर बरसात हुई। ये सिलसिला तब तक जारी रहा जब तक कि एक पक्ष लहूलुहान नही हो गया। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में सैकड़ों की संख्या में लोग धामी मैदान में शामिल हुए।