-
Advertisement
Divyang | Himachal | Demand |
Last Updated on March 24, 2023 by sintu kumar
मंडी / वीरवार को हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की बैठक माधवराय मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में जहां भवन की मांग जोरों शोरों से उठाई गई, वहीं लंबित मांगों पर भी चर्चा की गई। दिव्यांगों का कहना है कि जिला में दिव्यांग पिछले लंबे समय से सरकार व प्रशासन से दिव्यांगों के लिए स्थाई भवन की मांग कर रहे हैं। लेकिन आश्वासन के सिवा आज दिन तक उन्हें कुछ भी नहीं मिला है। दिव्यांग कभी भूतनाथ मंदिर तो कभी राज देवता माधवराय परिसर में खुले में बैठकर अपनी बैठकर कर रहे हैं। दिव्यांगों ने बैठक में ये बात भी कही है कि उनके कल्याण के लिए बनी कुछ संस्थाएं दिव्यांगों का शोषण कर रही हैं।