टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह मुंबई की बारिश में सड़क पर ही डांस करने लगी, वीडियो हुआ वायरल

दीया और बाती हम फेम ए क्ट्रेस दीपिका सिंह को बारिश में सड़क के बीचो-बीच डांस करते हुए देखा जा सकता है

दीपिका, शाहरुख खान व माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल तो पागल है के गाने चक धूम-धूम पर डांस कर रही हैं

दीपिका सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है जब बारिश हो तो मैं कैसे खुद को रोक सकती हूं

भारी बारिश के कारण मैं म्यूजिक तो नहीं सुन सकती लेकिन मुझे इस गाने से प्यार है

किसी तरह मैंने म्यूजिक के साथ अपने स्टेप्स मैच कर लिए लेकिन सबसे ज्यादा मजा इस बारिश में भीगने का आया