-
Advertisement
अंतरिक्ष में तैरता खजाना, लूटने चल पड़ा अमेरिका
Last Updated on October 14, 2023 by sintu kumar
दुनिया में यह धातु के उल्का पिंड की पहली खोज है। यह केवल एक पिंड नहीं, अंतरिक्ष में तैरता खजाना है। इसके भीतर सोने और लोहे के भंडार हैं। अब अमेरिका ने इस खजाने को लूटने के लिए ‘साइके’ यान को लांच किया है। आकार में तो यह क्षुद्र ग्रह 232 किलोमीटर चौड़ा और 280 किलोमीटर लंबा है। लेकिन इसके भीतर अनमोल खजाना छिपा हुआ है। माना जा रहा है कि यह धरती के जन्म के कुछ समय बाद छिटककर अंतरिक्ष में कहीं खो गया था। इसे 1852 में ढूंढा गया और अब 2029 तक नासा का यान धरती से आलू जैसे दिखने वारले इस क्षुद्र ग्रह तक पहुंचेगा। इसकी जांच से धरती के कोर के बारे में बेशकीमती जानकारी मिलेगी। माना जा रहा है कि इसमें लोहे और निकल के साथ सोना, चांदी, प्लेटिनम या इरिडियम घुले हों। मुमकिन है नासा का यह प्रयास पृथ्वी की उत्पत्ति को समझने में कारगर होगा।