-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/11/cricketer-youraj-singh-deni.jpg)
युवराज ने धोनी के बारे में ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल?
नई दिल्ली। कभी टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ खिलाड़ी रहे युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने वर्ल्ड कप 2011 की विजेता टीम के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बारे में ऐसी बात कह दी है कि प्रशंसकों में बवाल मच गया है। असल में एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने यह कहकर लोगों को चौंका दिया है कि उनकी धोनी से कभी करीबी दोस्ती (Never Been A Close Friend) नहीं रही। दोनों के रिश्ते क्रिकेट तक की सीमित रहे। यहां तक कि युवराज की उप कप्तानी के दौरान उनके कप्तान धोनी के साथ कई बार मतभेद भी रहे।
युवराज सिंह ने एक चैट शो में कहा कि वह और धोनी कभी क्लोज फ्रेंड नहीं रहे। हम सिर्फ क्रिकेट खेलने के कारण ही दोस्त थे। धोनी और मेरी लाइफस्टाइल (Lifestyle) में बहुत अंतर था। हमारी करीबी दोस्ती नहीं थी। उन्होंने कहा ये जरूरी नहीं कि साथी खिलाड़ी मैदान के बाहर आपका बेस्ट फ्रेंड हो। हर किसी का जीवन जीने का अंदाज अलग होता है।
यह भी पढ़े:#INDvsSA: साउथ अफ्रीका से महामुकाबला, कोलकाता में भारत ने जीता टॉस
दोनों में थे मतभेद’
युवराज सिंह ने कहा कि हम जब भी मैदान पर उतरते तो देश के लिए सौ प्रतिशत देते थे। धोनी की कप्तानी और मेरी उपकप्तानी के दौरान हमारे फैसलों में मतभेद (Differences) होता था। उनके कुछ निर्णय मुझे पसंद नहीं होते थे और उन्हें मेरे। ये हर टीम में होता है। युवराज ने बताया कि एक बार उन्होंने धोनी के शतक में सहायता की थी और धोनी ने भी एक बार मेरी फिफ्टी में मदद की थी।
करियर के आखिरी पड़ाव में धोनी से ली थी सलाह
युवराज सिंह ने यह भी बताया कि जब वह करियर के आखिरी पड़ाव पर थे, तब वह अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट नहीं थे। इस पर उन्होंने धोनी से सलाह मांगी तो उन्होंने कहा कि फिलहाल चयन समिति (Selection Committee) मेरे बारे में नहीं सोच रही है। मैं वास्तविक स्थिति जानना चाहता था। ये 2019 के वर्ल्ड कप से ठीक पहले का मामला है। युवी ने आगे कहा कि हम दोनों रिटायर हो चुके हैं और अब जब भी मिलते हैं तो दोस्तों की तरह ही मिलते हैं।