-
Advertisement
राजा घेपन और माता देवी बोटी पहुंचे शाशेन, महिलाओं ने पारम्परिक रीति से किया करछौल
Last Updated on December 24, 2023 by sintu kumar
जनजातीय क्षेत्र लाहुल की परिक्रमा करने के बाद दो माह के बाद राजा घेपन और माता देवी बोटी अपने देव स्थान शाशेन पहुंचे। अपने देवालय पहुंचने पर राजा घेपन और देवी वोटी का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। शाशेन पहुंचते ही वहां महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा के साथ करछौल भी किया। परिक्रमा के दौरान दोनों देवों का जगह- जगह पर भव्य स्वागत हुआ। लाहुल क्षेत्र में राजा घेपन और देवी बोटी की परिक्रमा तीसरे साल होती है। देवताओं की इस यात्रा का लाहुल के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।