भारत में परीक्षा से पहले पेपर
लीक होना अब सभी जगह आम
हो चला है।
लेकिन खबरदार! सरकार इसे
रोकने के लिए कड़े कानून लाने
जा रही है।
लोक परीक्षा (अनुचित साधन
रोकथाम) बिल सोमवार को
पेश हो सकता है।
कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी।
इसमें 10 साल जेल और जुर्माने
की बात है।
जुर्माना भी मामूली नहीं होगा।
पकड़े गए तो जेल के साथ 1
करोड़ देने होंगे।
किसी को परीक्षा दिलाने, पेपर
सॉल्व कराने, धोखेबाजी पर
कड़ी सजा मिलेगी।
सजा 3-5 साल की हो सकती है।
10 लाख रुपये का जुर्माना हो
सकता है।
अगर कंपनी यह काम करे तो
3-10 साल जेल और 1 करोड़
जुर्माना लगेगा।