-
Advertisement
Chauhar Valley | Chhota Bhangal | Himachal |
जोगिंदरनगर। हिमाचल प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से प्रकृति ने खूब संवारा है। प्रदेश में एक ओर जहां प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनेक पर्यटन स्थान हैं तो वहीं धार्मिक आस्था की दृष्टि से कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। पर्यटन स्थलों में अधोसंरचना को मजबूत करने तथा अनछुए पर्यटन स्थलों में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रदेश की सुख की सरकार विशेष बल दे रही है। मंडी जिला की चौहार घाटी तथा कांगड़ा जिला का छोटा भंगाल क्षेत्र दो ऐसे अनछुए पर्यटन स्थल है जो पर्यटन की दृष्टि से बेहद खूबसूरत हैं। इन दोनों क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से वे सभी स्थान उपलब्ध हैं जिनका अनुभव व आनंद प्राप्त करने को पर्यटक हिमाचल प्रदेश आना चाहते हैं। मंडी जिला की चौहार घाटी की बात करें तो बरोट गांव ऊहल नदी के दोनों ओर बसा एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। बरोट गांव ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।