-
Advertisement
CM Sukhu | Priyanka Gandhi | Mallikarjun Kharge |
Last Updated on March 9, 2024 by Himachal Abhi Abhi
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को हिमाचल में घटे सियासी घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट दी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने सीएम सुक्खू को सबको साथ लेकर चलने और लोकसभा चुनाव पर फोकस रखने के निर्देश दिए हैं। प्रियंका गांधी सीएम सहित सभी मंत्रियों को एक.एक कर दिल्ली बुला रही हैं। सीएम से पहले उन्होंने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह से मीटिंग कर ली है।