जब मैं कपड़े बदल रही थी,
उस वक्त.... टीवी एक्ट्रेस कृष्णा
मुखर्जी के शुभ शगुन के निर्माता
पर गंभीर आरोप
असुरक्षित और डरी हुई महसूस
कर रही हैं कृष्णा मुखर्जी, सुनाई
आपबीती, निर्माता ने मेकअप
रूम में बंद कर दिया
एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने सोशल
मीडिया पर एक पोस्ट किया और
सेट पर हुई घटना के बारे में बताया
हिट टेलीविजन शो ये है मोहब्बतें
से मशहूर होने वाली कृष्णा को
आखिरी बार टीवी शो शुभ शगुन
में देखा गया
तब से अभिनेत्री ने टीवी से ब्रेक
ले लिया है, अब अभिनेत्री ने
शो छोड़ने के पीछे की वजह का
खुलासा किया है
कृष्णा मुखर्जी ने पोस्ट साझा
कर शुभ शगुन निर्माता पर
उन्हें परेशान करने और धमकी
देने का आरोप लगाया
उन्होंने बकाया भुगतान ना
करने का भी आरोप लगाया
जिसके कारण उन्होंने शूटिंग
बंद कर दी
अभिनेत्री ने कहा कि वे
निर्माता की वजह से पिछले
कुछ महीनों से अवसाद और
चिंता से गुजर रही हैं