-
Advertisement
CM Sukhu | Congress Rebels | Himachal BJP |
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भगवां पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में खरीद-फरोख्त की राजनीति शुरू कर राज्य की संस्कृति को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी से गद्दारी कर छह कांग्रेसी राजनीतिक मंडी में बिके और अब ख़रीद.फरोख्त की राजनीति पर पूर्ण विराम लगाने की ज़िम्मेदारी प्रदेश के मतदाताओं की है। अगर खरीद फरोख्त की राजनीति को अभी सबक नहीं सिखाया तो यह आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास धन बल नहीं है बल्कि जनबल ही पार्टी की ताकत है। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।