-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में गूंजेंगे 963 सवाल, 16 बैठकें होगी , 22 व 27 को गैर सरकारी दिवस
Himachal Vidhan Sabha Budget Session : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (Himachal Vidhan Sabha Budget Session)10 मार्च को दोपहर 2 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। सत्र में कुल 16 बैठकें होगी। 28 मार्च तक चलने वाले सत्र में 963 सवाल सदन में गूंजेंगे। जिसमें 737 तारांकित और 226 प्रश्न तारांकित रूप से पूछे गए हैं।
17 मार्च को बजट पेश होगा
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ( Vidhansabha Speaker Kuldeep Singh Pathania)ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर 11 से 13 मार्च तक चर्चा होगी। 17 मार्च को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) बजट पेश करेंगे। 22 और 27 मार्च को गैर सरकारी दिवस होगा। 26 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025/ 26 के लिए बजट पारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक नियम 62 के तहत 9 सूचनाएं नियम 101 के अंतर्गत 5 और नियम 130 के तहत 10 सूचनाऐं प्राप्त हुई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र से पूर्व शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है जिसमें पक्ष, विपक्ष से सदन में सार्थक चर्चा की अपील की जाएगी।
बीजेपी विधायकों का मामला विचाराधीन
वहीं बीते वर्ष के बजट सत्र के दौरान दस बीजेपी विधायकों (BJP MLAs)के सदन में आचरण के मामले पर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मामला सदन के भीतर का है और अभी विचाराधीन है। समय आने पर फैसला लिया जाएगा।

