-
Advertisement
HPTDC के बंद पड़े होटल लीज पर चलाए जाएंगे,सीएम Sukhu का ऐलान
CM Sukhu : शिमला। हिमाचल पर्यटन निगम (HPTDC) के बंद पड़े होटलों को लीज पर चलाया जाएगा। मसलन परवाणू में बंद पड़ा होटल अब जल्द ही निजी हाथों में चला जाएगा। ये बात पर्यटन निगम-बोर्ड की बैठक के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने कही। सीएम सुक्खू ने कहा कि पर्यटन निगम घाटे से उभरकर लाभ कमाने लगा है,इसके लिए उन्होंने बोर्ड के चेयरमैन आरएस बाली (RS Bali) की पीठ थपथपाई। सीएम ने कहा कि बैठक में प्रदेश के हवाई अड्डे के विस्तार पर भी चर्चा हुई है।
-राहुल कुमार

