-
Advertisement
आमिर खान की “सितारे जमीन पर” का फर्स्ट लुक रिलीज, जाने कब आएगी फिल्म
Sitaare Zameen Par First Poster: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच आमिर खान की फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया है। फिल्म सितारे जमीन पर का नया पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तो चलिए देखते हैं आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर के पोस्टर में क्या-क्या खास है। जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा और दर्शील सफारी की लीड रोल वाली फिल्म सितारे जमीन पर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म सितारे जमीन पर का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे फिल्म सितारे जमीन पर के पोस्टर में आमिर के साथ-साथ बाकी स्टारकास्ट भी नजर आ रही है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा कि ‘थोड़ा हंसी, थोड़ा आंसू और ढेर सारा प्यार। तैयार हो जाओ, 20 जून को मिलते हैं।’ लेकिन सबका ध्यान टैगलाइन में लिखी लाइन ह्यसबका अपना-अपना नॉर्मलह्ण ने अपनी तरफ खींच लिया।
पंकज शर्मा
