-
Advertisement
सीएम सुक्खू ने 2061 वन मित्रों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- बीजेपी सरकार ने प्रदेश की संपदा लुटाई
CM Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के निकट राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के खेल मैदान में नवनियुक्त वन मित्रों के साथ संवाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की । इस अवसर पर सीएम सुक्खू ने प्रदेश भर आए वन मित्रों की मार्च पास्ट की सलामी ली । कार्यक्रम में प्रदेश भर में 2061 वन बीट में प्रदेश सरकार ने वन मित्रों ने शिरकत की गई। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी वन संवर्धन योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रीन एडॉप्शन योजना का शुभारंभ भी किया। सीएम ने वन मित्रों को शपथ भी दिलवाई।
917 टीजीटी नान मेडिकल व आर्टस की भर्ती प्रक्रिया शुरू
सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजना युवाओं को रोजगार देने की रही है और वन विभाग में 2100 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है जिसमें अपने घर के नजदीक वन मित्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए जिसमें 55 प्रतिशत बेटियों को रोजगार मिला है। सीएम ने कहा कि वीट वाइज नियुक्ति करना प्रदेश में बहुत जरूरी था जिसकी आज पासिंग आउट परेड हुई है। प्रदेश में चयन आयोग के माध्यम से नई भर्तियों पर सीएम सुक्खू ने कहा कि 917 टीजीटी नान मेडिकल व आर्टस की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके तहत पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर रहे है और जल्द उन्हें रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
प्रदेश की वितीय स्थिति खराब हो गई
सीएम सुक्खू ने नेताप्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटा कर रख दिया है और जयराम ठाकुर ने चुनावों से पहले जिस राज्य के पास आरडीजी ग्यारह हजार करोड़ की आती थी वह सिर्फ 32,00 करोड़ ही रह गई है। जिससे प्रदेश की वितीय स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के रूप से सभी जगहों चार से पांच हजार करोड़ आता था वह महज डेढ सौ करोड़ रह गया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थतियों के बावजूद प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ करने में जुटे हुए है और पिछले दो साल में समय में तकरीबन ढाई से तीन हजार करोड का अतिरिक्त राजस्व कमाया है। सुक्खू ने कहा कि पहले यह पैसा भ्रष्टाचार करके चोर रास्तों से लुटाया जाता था और जनता को फायदा नहीं मिलता था।
अशोक राणा

