-
Advertisement
Dr. Rajesh Sharma तिब्बती धर्मगुरु Dalai Lama से मिले,पुत्र की शादी में आशीर्वाद देने का निमंत्रण
Dalai Lama : कांगड़ा । श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा के पुत्र डाॅ ओजस्वी शर्मा का विवाह समारोह 12 जुलाई को इंडोनेशिया के बाली में होना तय हुआ है। जबकि 19 जुलाई 2025 को कांगड़ा में रिसेप्शन होगी तो 20 जुलाई को धाम होनी तय हुई है। इसी के मद्देनजर डाॅ राजेश शर्मा ने तिब्बती धर्मगुरू (Dalai Lama) दलाई लामा से मैक्लोडगंज स्थित उनके अस्थायी निवास स्थान पहुंचकर उन्हें विवाह समारोह (Wedding Ceremony) में शामिल होने व वर-वधू को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

दलाई लामा की दीर्घायु की कामना की
डाॅ राजेश ने निमंत्रण देने के साथ ही धर्मगुरू दलाई लामा से कहा कि उनकी उपस्थिति से विवाह समारोह का माहौल उत्साहपूर्वक हो जाएगा। उन्होंने दलाई लामा के स्वास्थ्य संबंधी बात कर उनकी दीर्घायु की कामना की। याद रहे कि डाॅ ओजस्वी शर्मा के पिता डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) हिमाचल कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के नेता हैं। वह कई सामाजिक संस्थाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।
-राहुल कुमार

