-
Advertisement
बिलासपुर में फटा बादल, मलबे में दबे कई वाहन, चारों तरफ तबाही का मंजर
Cloud burst in Himachal: जिला बिलासपुर के नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील नम्होल के गांव गुतराहन में बीती रात बादल फट गया। इस भीषण प्राकृतिक आपदा के चलते क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। जानकारी के अनुसार बादल फटने के बाद आए मलबे कई वाहन दब गए हैं और खेतों व रास्तों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
बिलासपुर के नयनादेवी विधानसभा में बीती रात को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। इससे नम्होल में 10 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गई। यहां कई घरों को भी नुकसान की सूचना है। #bilaspur #cloudburst #nainadevi #disaster #himachalpradesh pic.twitter.com/XNZgdbHebZ
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 13, 2025
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीती रात तेज बारिश के दौरान अचानक बादल फटा, जिससे भारी मात्रा में पानी और मलबा गांव की ओर बह आया। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जिस पैमाने पर तबाही हुई है, उसने ग्रामीणों को डरा कर रख दिया है।
कई घरों के नजदीक तक पहुंच गया मलबा
प्रभावित क्षेत्र के लोगों के अनुसार, मलबा कई घरों के नजदीक तक पहुंच गया है, जिससे कुछ घरों को खतरा भी पैदा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है।
सुभाष चंदेल

