- Advertisement -
धर्मशाला। कांगड़ा (#Kangra) जिला में कोरोना (Corona) के मामलों के साथ मौतों में भी इजाफा हो रहा है। आज अब तक चार लोगों की जान चुकी है। वहीं, 139 नए मामले आए हैं। 23 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में आज 16 साल की नाबालिग लड़की ने दम तोड़ा है। लड़की बुरली कोठी पपरोला बैजनाथ की रहने वाली थी। लड़की को 25 नवंबर को डीसीएचसी धर्मशाला (DCHC Dharamshala) से रेफर कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा (Dr. Rajendra Prasad Medical College, Hospital Tanda) में भर्ती करवाया गया था। लड़की टाइप वन मधुमेह से पीड़ित थी। आज करीब पौने दो बजे टांडा में लड़की ने अंतिम सांस ली। इसके अलावा पपरोला बैजनाथ के 62 वर्षीय व्यक्ति की जान भी गई है। व्यक्ति को 17 नवंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब सवा दस बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। रझूं पालमपुर (Palampur) की 47 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ा है। महिला को 21 नवंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज पौने तीन बजे के करीब महिला ने अंतिम सांस ली। कांगड़ा जिला में तहसील जयसिंहपुर के 74 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति को 17 नवंबर को डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती करवाया गया था। पिछले कल रात दस बजे व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
कांगड़ा जिला में आए मामलों में आज हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal School Education Board) के 6 और जल शक्ति विभाग के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा डीसी ऑफिस का एक कर्मचारी और एसबीआई (SBI) का कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। बोर्ड में 32, 43, 55,49, 51 वर्षीय पुरूष व 38 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। जल शक्ति विभाग बल्ह धीरा का 57, धर्मशाला का 51, 58 व 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित निकला है। एसबीआई ऑफिस धर्मशाला में 36 साल का पुरुष व डीसी ऑफिस धर्मशाला में 59 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में 6 कोरोना के मामले आने के बाद बोर्ड कार्यालय अब शनिवार के बजाय मंगलवार को खुलेगा। बीते दिन ही बोर्ड कार्यालय में 7 कोरोना के मामले आए थे जिस कारण बोर्ड को 2 दिन के लिए बंद किया था, जिस कारण बोर्ड कार्यालय शनिवार को खुलना था, लेकिन अब आज 6 कोरोना मामले आने के बाद बोर्ड कार्यालय अब शनिवार के बजाय मंगलवार को खुलेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने पुष्टि की है।
- Advertisement -