-
Advertisement
#Sirmaur: मां के Bike लेकर जाने से नाराज 19 वर्षीय युवक ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग
पांवटा साहिब। उपमंडल के आजीवाला गांव में एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल (Petrol) छिडक़ कर आग लगा ली। इस घटना में वह 40 फीसदी जल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवक रिंकू निवासी आदर्श कॉलोनी राजबन अपने मामा के पास आजीवाला आया हुआ था। वह जब किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उसके जाने के बाद पीछे से उसकी मां बेटे की बाइक (Bike) लेकर अपने घर राजबन चली गई। काम से वापस लौटने पर रिंकू ने जब मौके पर बाइक नहीं देखी तो वह नाराज हो गया।
यह भी पढ़ें: Nalagarh: कूड़े को लेकर दुकानदारों और सफाई कर्मियों के बीच खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल
[img src=”https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/09/Samagra-Shiksha.jpg”] an example image [/img]
जब उसे पता चला कि उसकी मां बाइक लेकर गई है तब तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसने तैश में आकर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग (Fire) लगा ली। इससे युवक 30 से 40 प्रतिशत तक बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने तुरंत आग बुझाई और झुलसे रिंकू को अस्पताल (Hospital) पहुंचाया। ज्यादा जलने के कारण डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया जिसके बाद परिजन उसे नाहन के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
