-
Advertisement
Sirmaur: बीच सड़क ट्रैक्टर पलटने से 25 वर्षीय युवक की गई जान, एक घायल
Last Updated on January 9, 2021 by Vishal Rana
नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला के सैनधार के खान्यो.काबा में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। इस सड़क दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ हैए जिसका ददाहू अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा बागथन-राजगढ़ मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर शनिवार दोपहर बाद चौरटा से बेचड़ बाग की ओर जा रहा थाए जो मात्र 200 मीटर दूर जाकर खान्यो-काबा के पास एक मोड़ से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक विक्रम उर्फ विक्की निवासी खान्यो और सितेंद्र निवासी पनियाली घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में चालक विक्रम (25) को डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, मगर उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Solan: लैंटल डालते UP के मजदूर का फिसला पैर, नीचे गिरने से गई जान
वहीं, दूसरे घायल सितेंद्र को ददाहू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि मृतक विक्रम का घर दुर्घटना स्थल से मात्र कुछ दूरी पर ही। विक्रम की मौत से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। श्रीरेणुकाजी थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद बागथन-राजगढ़ मार्ग पर खान्यो.काबा के पास एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। मृतक का पोस्टमाटम डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है। वहीं दूसरे का उपचार ददाहू अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई