-
Advertisement
अपनी ही बंदूक से चली गोली, गई जान
Last Updated on October 13, 2020 by Deepak
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत अप्पर बसाल में 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद कुमार निवासी पीरसलूही के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अरविंद सुनार की दुकान चलाता था और उसने नई गन खरीदी थी। रात को घर लौटते समय बसाल में अपने जानकार को बंदूक दिखा रहा था, इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई और अरविंद को जा लगी। हादसे में अरविंद की मौत हो गई। हालांकि पुलिस हादसा और हत्या दोनों पहलूओं के मध्यनजर रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अरविंद और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
बताया जा रहा है अरविंद जब अपने जानकार को बंदूक दिखा रहा था तो गोली चल गई, लेकिन मामले में सच्चाई कितनी है इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ही दोस्त व उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर और उनकी पूरी टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर घटना की जांच पड़ताल की जाएगी।