-
Advertisement
कोरोना संकट में Big B के घर घुस गया चमगादड़, ऐसा हुआ उनका हाल
Last Updated on April 26, 2020 by
मुंबई। कोरोना संकट के बीच ये खबर काफी ज्यादा उड़ रही है कि ये महामारी चमगादड़ (Bat) के जरिए फैली है। ऐसे में लोग चमगादड़ के नाम से भी काफी डर रहे हैं। ऐसे में अगर किसी के घर में अगर चमगादड़ घुस जाए तो उसका क्या हाल होगा। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ। Big B के घर में चमगादड़ घुस आया। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।
https://twitter.com/SrBachchan/status/1254108242516590595
बिग बी ने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर … ब्रेकिंग न्यूज… क्या आप यकीन करेंगे एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा। बिग बी की इस पोस्ट पर लोग काफी तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसके मजे ले रहा है तो कुछ लोग इसके लिए बिग बी को ट्रोल भी कर रहे हैं।