-
Advertisement
Pictures: आपने नहीं देखा होगा ऐसा; जैसा रामेश्वरम में निकला सूर्य, नहीं हटी लोगों की निगाहें
Last Updated on August 4, 2020 by
रामेश्वरम। भगवान श्री राम की जन्मस्थाली अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होने से 2 दिन पूर्व भगवान राम के तपोस्थल रामेश्वरम (Rameswaram) में सूर्य की ऐसी अद्भुत छवि देखने को मिली जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार सूर्य (Sun) को इतना सुंदर देखा है।
दरअसल, यहां लोगों को सूर्य के चारों ओर एक अनोखा रिंग (Ring) नजर आया। वैज्ञानिक भाषा में इस सूर्य का प्रभामंडल कहते हैं। इस घटना की कई तस्वीरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने आधे घंटे से अधिक समय तक आकाश में इस अलौकिक दृश्य का आनंद लिया।
किन परिस्थितियों में बनता है, यह प्रभामंडल
विशेषज्ञों ने बताया कि सूर्य की बाहरी परतों, जो कि डिस्क (फोटोस्फियर) के ऊपर हजारों किलोमीटर तक फैला होता है। उसे ही प्रभामंडल कहा जाता है। 22 डिग्री एंगल पर एटमॉस्फेरिक आइस क्रिस्टल और लाइट के रिफ्लेक्शन की वजह से ये रिंग या चालला बनता है। इस घटना को 22 डिग्री ‘हालो इफेक्ट’ कहते हैं। इसका तापमान मिलियन डिग्री केल्विन से भी अधिक है, जो कि करीबन 6000 केल्विन के सौर डिस्क तापमान से भी बहुत अधिक है। सौर भौतिकी में अब तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है कि किस प्रकार प्रभामंडल का तापमान इतना अधिक होता है।
यह भी पढ़ें: मंगल के वातावरण में CO2 से ऑक्सीजन बनाने के लिए NASA का मार्स रोवर ले जा रहा है टूल
पिछले महीने नासा ने नासा ने सूरज का एक ऐसा वीडियो शेयर किया था। जिसका टाइटल है A Decade of Sun था। नासा द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में सूर्य का पिछले दस सालों तक अध्ययन किया गया था। इस वीडियो में 2 जून 2010 से 1 जून 2020 तक अध्ययन किया गया था। इन दस सालों के दौरान सूर्य में हुए बदलावों को नासा ने बहुत ही करीब से बताया था। नास द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कई हैरान कर देने वाली जानकारियां थीं। नासा ने कहा था कि सोलर ऑब्जर्वेटरी ने 10 साल तक सूर्य पर नजर रखा गया, साथ ही साथ उसने सूर्य की 45 करोड़ हाइ-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें ली और दो करोड़ गीगाबाइट डेटा भी इकट्ठा किया था।