- Advertisement -
दयाराम कश्यप/सोलन। बड़ोग के समीप शिमला से चंडीगढ़ जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार देर रात शिमला से चंडीगढ़ जा रही एक कार (HR 22b 9400) बड़ोग बाइपास पर अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में पांच लोग सवार थे जोकि हरियाणा के बताए जा रहे हैं। यह लोग घूमने के लिए शिमला गए थे और वहां से लौटते समय गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने जब रात को चीखपुकार सुनी तो फायर ऑफिस में फोन किया गया। चार लोगों को तो आसानी से ऊपर लाया गया, लेकिन दमकल विभाग के अधिकारियों व जवानों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांचवें व्यक्ति को झाड़ियों में से निकाला। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने नशा किया हुआ था। हादसे का कारण यह भी हो सकता है। एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त काफी भयानक थी लेकिन गनीमत यह है कि सभी को मामूली चोटें ही आईं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्राथमिक उपचार के बाद इनको छुट्टी दे दी गई।
- Advertisement -