-
Advertisement
Bilaspur: महिला को अश्लील इशारे करने पर मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज
बिलासपुर। झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समोह गांव की महिला ने एक व्यक्ति पर अश्लील इशारे (Obscene Gestures) करने का आरोप लगाया है। समोह गांव की महिला ने पुलिस थाना में शिकायत (Complaint) की है कि वह माता-पिता के घर में तीन साल से रह रही है। घर के सामने एक मस्जिद (Mosque) है। मस्जिद का मौलवी उसे मस्जिद से गंदे-गंदे इशारे करता है।
यह भी पढ़ें: Poanta की बायोवेदा फार्मा कंपनी में भीषण आग, आसमान में उठीं लपटें
20 मई को जब में अपने आंगन के पास खेत में काम कर रही थी तो मौलवी बावड़ी से पानी लेकर आया और उसे हाथ और आंख से इशारे किए और अपनी तरफ़ बुलाने लगा। मौलवी (Maulvi) की इस हरकत से समाज में उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रीतम चंद शर्मा ने पुष्टि की है।

