-
Advertisement
Kullu: सेब के बगीचों में अफीम, 2,641 पौधे बरामद-दो के खिलाफ केस
Last Updated on May 16, 2021 by Sintu Kumar
आनी। हिमाचल (Himachal) के कुल्लू (Kullu) जिला में अफीम के खेती के मामले बढ़ने लगे हैं। अब आनी में बगीचों में उगाए 2,641 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि पुलिस थाना आनी (Police station Anni) के तहत पड़ती पुलिस चौकी लुहरी के अंतर्गत कटाहर गांव में सेब के बगीचे में अफीम के पौधे उगाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ़ एनडीपीएस की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लुहरी पुलिस चौकी के जवान जब गश्त पर थे तो किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कटाहर गांव के पदम सिंह ने अपने सेब के बगीचे में अफीम के पौधे अवैध तौर ओर उगाए हैं। पुलिस ने पदम सिंह के बगीचे में पहुंच कर 511 पौधे अवैध रूप से उगे हुए पाए। जिन्हें पुलिस ने जलाकर नष्ट कर दिया और पदम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: Solan: अफीम की खेती करने पर एक गिरफ्तार, 1,190 पौधे बरामद
वहीं, पुलिस थाना आनी के अंतर्गत डाकघर जाओं के डगुट गांव में चेत राम नामक व्यक्ति ने अपने सेब के बगीचे में अफीम की अवैध खेती कर रखी थी, जिसकी गुप्त सूचना आनी पुलिस (Police) को मिली और पुलिस ने चेत राम के बगीचे का दौरा किया। जहां पाया गया कि चेत राम ने दो खेतों में अफीम के 2,130 पौधे उगा रखे थे, जिन्हें पुलिस ने उखाड़ने के बाद जलाकर नष्ट कर दिया और चेत राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group