-
Advertisement
टोक्यो के खेल गांव में मिला कोरोना संक्रमित, आयोजकों ने किया क्वारंटाइन
Last Updated on July 17, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक शुरू होने में 6 दिन ही रह गए हैं और उससे पहले वहां से एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे प्रबंधकों को चिंता में डाल दिया है। खेल गांव परिसर (Tokyo Olympic Village Complex) में कोरोना का एक मामला सामने आया है। टोक्यो ओलंपिक आयोजनकर्ताओं ने इसकी पुष्टि की है। ओलंपिक के आयोजकों ने कोरोना से संक्रमित अधिकारी को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया है।
यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ल्ड कप 2021 : आइसीसी ने बांटे ग्रुप, भारत-पाकिस्तान का मुकाबला तय
बता दें कि 13 जुलाई को खेल गांव खोला गया था। यहां पर खिलाड़ियों (Players) की हर दिन कोरोना जांच होगी। ओलंपिक के लिए लगभग 11,000 और 24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालंपिक के लिए लगभग 4,400 एथलीटों के आने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि गांव में आने वाले लगभग 80% से अधिक लोगों को टीके के दोनों डोज लग चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जापान (Japan) की राजधानी में टोक्यो में आपातकाल लागू कर दिया गया था। यह आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा। इसके अलावा कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक बिना दर्शकों के होगा।
यह भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : अब इस तरह तैयार होगा प्वाइंट्स सिस्टम
गौर हो कि टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारतीय दल आज रवाना होगा। ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे इस दल में कुल 90 खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के कुछ खिलाड़ी दूसरे देशों में ट्रेनिंग करने के बाद सीधे टोक्यो पहुंच रहे हैं। भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक खेलों 119 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत ओलंपिक संघ ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि 199 खिलाड़ियों समेत 228 सदस्यों के दल को टोक्यो भेजा जाएगा।